लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती की Answer Key जारी, 23 जून तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। UPPRPB (उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड) ने 32,679 पदों के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और तय समय सीमा के भीतर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जारी आंसर-की के जरिए उम्मीदवार अब अपने परीक्षा उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। यह सुविधा परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी त्रुटि की स्थिति में सुधार किया जा सके।

23 जून 2026 तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

UPPRPB ने साफ किया है कि अभ्यर्थी 23 जून 2026 की रात 12 बजे तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को समय सीमा का ध्यान रखना जरूरी है।

कैसे दर्ज करें आंसर-की पर आपत्ति?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आपत्ति दर्ज कर सकते हैं—

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • “UP Police Constable Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पत्र विवरण दर्ज करें
  • संबंधित प्रश्न चुनकर अपनी आपत्ति सबमिट करें
  • आवश्यक प्रमाण (यदि मांगा जाए) अपलोड करें

आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आसानी से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं—

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • होमपेज पर आंसर-की लिंक पर क्लिक करें
  • PDF फाइल डाउनलोड करें
  • भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखें

परीक्षा में शामिल हुए इतने उम्मीदवार

इस भर्ती परीक्षा में 8, 9 और 10 जून को आयोजन किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 75.94% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि करीब 24% उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के दौरान सख्त कार्रवाई

परीक्षा के दौरान नकल और अनुचित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की गई। कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई और कुछ स्थानों पर फर्जी अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया गया। बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सख्ती बरती है।

UP Police Constable Answer Key 2026 जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों के लिए अगला महत्वपूर्ण कदम आपत्ति दर्ज करना है। निर्धारित समय सीमा में सही तरीके से आपत्ति दर्ज करना ही आगे की चयन प्रक्रिया में मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *