KNEWS DESK- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। यहां भारतीय पासपोर्ट, वीजा और दस्तावेज अटेस्टेशन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। यह बदलाव नई आउटसोर्स सेवा प्रदाता कंपनी को जिम्मेदारी सौंपे जाने की प्रक्रिया के चलते किया जा रहा है।
भारतीय दूतावास, अबू धाबी के अनुसार यह अस्थायी रोक नई सेवा व्यवस्था लागू करने के लिए की जा रही है। इस दौरान पुराने सेवा प्रदाता कामकाज बंद कर देंगे और नई एजेंसी सिस्टम को संभालने की तैयारी करेगी।
25 जून के बाद नए आवेदन पर रोक
जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में सेवाएं दे रही कंपनियां—BLS International (पासपोर्ट और वीजा सेवाएं) SGIVS Global (अटेस्टेशन सेवाएं) 25 जून के बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं करेंगी। इसके बाद 26 से 30 जून तक नियमित अपॉइंटमेंट भी उपलब्ध नहीं होंगे।
1 जुलाई से नई एजेंसी संभालेगी जिम्मेदारी
1 जुलाई 2026 से Al Hind Tours and Travel LLC पूरे UAE में भारतीय कांसुलर सेवाओं का संचालन करेगी। कंपनी एक नया ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पोर्टल भी लॉन्च करेगी, जिससे सेवाएं और अधिक डिजिटल और आसान हो जाएंगी।
आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू
इस अवधि में सामान्य सेवाएं भले ही बंद रहें, लेकिन आपातकालीन पासपोर्ट, वीजा और अटेस्टेशन सेवाएं जारी रहेंगी। भारतीय दूतावास और दुबई स्थित महावाणिज्य दूतावास ने संपर्क के लिए हेल्पलाइन और ईमेल भी जारी किए हैं: टोल-फ्री: 800 INDIA (800 46342) WhatsApp: +971 54 309 0571
UAE में भारतीयों के लिए बड़ा बदलाव
नई व्यवस्था के तहत UAE के सभी सात अमीरात में कुल 16 कांसुलर सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इससे भारतीय प्रवासियों को पासपोर्ट, वीजा और अन्य सेवाएं पहले से अधिक आसानी और तेजी से मिल सकेंगी।