Knews Desk- आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ऐल्फा’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आईं। हालांकि, टीजर में शरवरी के न दिखने पर सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया गया था। लोगों का कहना था कि जब शरवरी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं तो उन्हें टीजर से गायब क्यों रखा गया। इसी विवाद के बीच अब आलिया भट्ट ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
https://www.instagram.com/p/DZrMgo5k_LM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने और शरवरी वाघ ने कस्टमाइज टॉप पहना हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में आलिया ने मजाकिया अंदाज में लिखा—“Where is Sharvari?” इसके बाद उन्होंने अगली तस्वीर में शरवरी की तरफ इशारा करते हुए साफ कर दिया कि वह यहीं हैं। इस पोस्ट में दोनों एक्ट्रेस की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। पहली तस्वीर में दोनों सोचती हुई नजर आती हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में आलिया मुस्कुराते हुए शरवरी की ओर इशारा करती दिखती हैं।
शरवरी वाघ ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा—“प्रेजेंट मिस” और एक इमोजी भी शेयर किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ‘ऐल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल निभा रही हैं, जबकि शरवरी वाघ अहम सपोर्टिंग किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। टीजर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। कुछ लोगों ने इसे फ्रेंच फिल्म से कॉपी बताया, जबकि कई दर्शकों ने कहानी और किरदारों को लेकर सवाल उठाए थे।
अब देखना होगा कि 3 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘ऐल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है और क्या यह YRF स्पाई यूनिवर्स की बड़ी हिट साबित होगी या नहीं।