आसमान से हुई नोटों की बारिश, वकील साहब का 2 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागा बंदर

Knews Desk- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कचहरी परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदर दो लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया। बैग एक व्यक्ति का था, जो जमीन के बैनामे के लिए रुपये लेकर कचहरी पहुंचा था।

https://www.instagram.com/reel/DY_lTAtypjA/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

बंदर अचानक बैग छीनकर पास के एक नीम के पेड़ पर चढ़ गया। पहले तो लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन बंदर पेड़ की ऊंची शाखाओं पर जाकर बैठ गया। इसके बाद उसने बैग को फाड़ना शुरू कर दिया। बंदर को लगा कि बैग में खाने की कोई चीज होगी, लेकिन जब उसे कुछ नहीं मिला तो उसने बैग में रखे 500-500 रुपये के नोट नीचे फेंकने शुरू कर दिए। पेड़ से नोट गिरते देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते नोटों को इकट्ठा करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से बिखरे हुए नोटों को जमा किया गया।

पुलिस के अनुसार, बैग में करीब दो लाख रुपये थे, जिनमें से 1 लाख 98 हजार रुपये बरामद कर लिए गए। बाद में यह रकम संबंधित व्यक्ति को सौंप दी गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बुलंदशहर की यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *