KNEWS DESK- IPL 2026 का फाइनल मुकाबला आज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जहां दोनों टीमें दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में अपना पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था। अब दोनों टीमें एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के करीब हैं।
आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमों का IPL फाइनल में रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। पिछले 8 सीजन में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी है। इसके अलावा 2016 के बाद लगभग सभी फाइनल मुकाबले भी क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही हुए हैं। 2016 में एक अपवाद देखने को मिला था, जब हैदराबाद ने एलिमिनेटर से आगे बढ़कर खिताब अपने नाम किया था।
IPL इतिहास के फाइनल मुकाबलों में 200 या उससे अधिक रन का स्कोर अब तक कभी चेज नहीं हुआ है। पिछले 18 सालों में चार बार फाइनल में 200+ स्कोर बना है, लेकिन हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा आज के मुकाबले में टॉस की अहमियत को और बढ़ा देता है।
दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला क्वालिफायर-1 में खेला गया था, जिसमें बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 92 रनों से हराया था। इससे पहले लीग स्टेज में दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता था।
30 अप्रैल- गुजरात ने अपने घरेलू मैदान पर 4 विकेट से जीत दर्ज की
24 अप्रैल- बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड पर 5 विकेट से जीत हासिल की
कुल मिलाकर IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें बेंगलुरु ने 5 और गुजरात ने 4 मैच जीते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-
विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम, रोमारियो शेफर्ड।
गुजरात टाइटंस-
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया।