KNEWS DESK – बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म King को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन इससे जुड़ी एक बड़ी खबर ने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिक राइट्स रिकॉर्ड कीमत पर बिक गए हैं।

जानकारी के अनुसार, फिल्म के ऑडियो राइट्स करीब 45 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। इस डील के साथ ‘किंग’ शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी म्यूजिक डील वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। बताया जा रहा है कि म्यूजिक कंपनी ने फिल्म की स्टार पावर और उसके प्रति दर्शकों के उत्साह को देखते हुए यह बड़ी रकम निवेश की है।
फिल्म का निर्देशन Siddharth Anand कर रहे हैं, जो इससे पहले कई बड़े एक्शन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। ‘किंग’ को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म की सबसे खास बात यह भी है कि इसमें शाहरुख की बेटी Suhana Khan भी अहम भूमिका निभा रही हैं। बड़े पर्दे पर पिता और बेटी की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ती जा रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार मानी जा रही है। इसमें Deepika Padukone, Abhishek Bachchan, Jackie Shroff, Anil Kapoor, Arshad Warsi, Jaideep Ahlawat, Abhay Verma और Rani Mukerji जैसे कई बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं अभिषेक बच्चन के विलेन की भूमिका निभाने की खबरों ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर अभी से बड़े रिकॉर्ड बनने की चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ‘किंग’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।