रणवीर सिंह से हो रही जलन …… वरुण धवन के बयान पर भड़के रणवीर सिंह के फैंस

Knews Desk– Varun Dhawan इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हाल ही में दिए गए उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, फिल्म प्रमोशन के दौरान वरुण धवन और उनके पिता David Dhawan बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की सफलता और असफलता को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान वरुण ने Dhurandhar 2 की सफलता का जिक्र करते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिससे Ranveer Singh के फैंस नाराज हो गए।

डेविड धवन ने बातचीत में कहा कि आज के दौर में यह समझना मुश्किल हो गया है कि कौन सी फिल्म हिट है और कौन फ्लॉप। उन्होंने कहा कि अब हर कोई सोशल मीडिया और फोन के जरिए खुद को जर्नलिस्ट समझने लगा है। इसी बातचीत के दौरान वरुण धवन ने कहा कि अगर किसी ने ‘धुरंधर 2’ देखी होगी, तो उसे समझ आ जाएगा कि यह निर्देशक Aditya Dhar की जीत है।

वरुण के इस बयान को कई लोगों ने रणवीर सिंह की मेहनत को कम आंकने के तौर पर देखा। हालांकि, डेविड धवन ने तुरंत बात संभालते हुए कहा कि फिल्मों की सफलता में अभिनेता का भी उतना ही योगदान होता है, क्योंकि वे भी काफी मेहनत करते हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया। रणवीर सिंह के फैंस ने वरुण धवन को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह आदित्य धर का पीआर स्टंट है या फिर वरुण धवन रणवीर सिंह से जलते हैं। वहीं कई लोगों ने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता में अभिनेता और निर्देशक दोनों की बराबर भूमिका होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *