Lava Bold N2 5G Launch: बजट में धमाका करने आ रहा नया 5G फोन, जानिए फीचर्स और लॉन्च डेट

KNEWS DESK- भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava International जल्द ही अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 3 जून 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

लावा का यह नया फोन खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और दमदार फीचर्स चाहते हैं। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी के मुताबिक Lava Bold N2 5G को 3 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Amazon पर फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप

डिजाइन की बात करें तो Lava Bold N2 5G में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जो ऊपर की तरफ लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद होगा।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। साथ ही साइड में पावर और वॉल्यूम बटन भी मौजूद होंगे।

4G मॉडल को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

बता दें कि कंपनी ने इससे पहले Lava Bold N2 4G को फरवरी 2026 में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये रखी गई थी।

4G वेरिएंट में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc प्रोसेसर और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

बजट यूजर्स के लिए हो सकता है शानदार ऑप्शन

Lava Bold N2 5G उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो कम कीमत में नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। कंपनी इस फोन को आकर्षक डिजाइन, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और दमदार बैटरी के साथ पेश कर सकती है। अब देखना होगा कि लॉन्च के बाद यह फोन बजट 5G सेगमेंट में कितना धमाल मचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *