Knews Desk- ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाली सुपरहिट फ्रेंचाइजी Mirzapur अब बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के साथ ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

कालीन भैया और गुड्डू पंडित की खूंखार दुनिया को पहली बार थिएटर एक्सपीरियंस में बदलने की तैयारी की जा रही है। ओटीटी पर अपनी दमदार कहानी, हिंसक गैंगवार और पावर-पैक्ड डायलॉग्स से लोगों का दिल जीतने वाली यह सीरीज अब बड़े बजट और हाई-वोल्टेज एक्शन के साथ सिनेमाघरों में नजर आएगी। मेकर्स का दावा है कि फिल्म पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल और दमदार ड्रामे के साथ दर्शकों के सामने आएगी।
फिल्म में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu जैसे लोकप्रिय कलाकार एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में दिखाई देंगे। इसके अलावा कुछ नए चेहरों की एंट्री भी कहानी को नया मोड़ देने वाली है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन Gurmmeet Singh ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट Puneet Krishna ने लिखी है। फिल्म को Excel Entertainment के बैनर तले Farhan Akhtar और Ritesh Sidhwani प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 100 दिन बाकी हैं और सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ साल 2026 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।