‘घिस घिस घिस’ गाने पर फिदा हुईं अक्षरा सिंह, अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो

KNEWS DESK- भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपने नए गाने ‘घिस घिस घिस’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar के साथ नजर आ रही हैं। यह गाना अपकमिंग फिल्म Welcome to the Jungle का हिस्सा है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

गाने की रिलीज के बाद Akshara Singh ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का दिल से आभार जताया। उन्होंने एक फोटो भी साझा की, जिसमें वह Akshay Kumar के साथ नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एक कलाकार के लिए इससे बड़ा एहसास कुछ नहीं होता कि लोगों का इतना प्यार और समर्थन मिले।

अक्षरा सिंह ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि गाने को सिर्फ व्यू नहीं बल्कि भरपूर प्यार दें और इसे ‘मैसिव हिट’ बना दें। उन्होंने कहा कि इस गाने को मिले कमेंट्स और रिस्पॉन्स ने उन्हें बेहद खुश और भावुक कर दिया है।

‘घिस घिस घिस’ गाने में Akshay Kumar और Akshara Singh की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को भोजपुरी अंदाज में फिल्माया गया है, जिसमें दोनों कलाकारों का डांस और स्टाइल खूब चर्चा में है।

https://www.instagram.com/p/DY1ZxMdNzYN/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

फिल्म Welcome to the Jungle की बात करें तो इसमें कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और राजपाल यादव जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *