मौनी रॉय संग तलाक की खबरों के बीच सूरज नांबियार ने उठाया बड़ा कदम, रिश्ते पर उठे कई सवाल

KNEWS DESK – टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर अचानक उठी चर्चाओं ने फैंस को हैरान कर दिया है। जहां कभी मौनी और उनके पति सूरज नाम्बियार को एक परफेक्ट कपल माना जाता था, वहीं अब उनके रिश्ते को लेकर अलगाव की अफवाहें तेज हो गई हैं।

सोशल मीडिया एक्टिविटी से बढ़ी चर्चा

हाल ही में सोशल मीडिया पर यह देखा गया कि मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। इतना ही नहीं, लंबे समय से कपल की कोई भी नई तस्वीर साथ में शेयर नहीं की गई है, जिससे फैंस की चिंता और बढ़ गई है।

सूरज नाम्बियार का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट

इन अफवाहों के बीच एक और बड़ा अपडेट सामने आया है कि सूरज नाम्बियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। इस कदम ने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि, इसके पीछे की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

https://www.instagram.com/p/C5vFHgdNWVk/

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच अनबन की वजह कथित धोखा हो सकता है। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो मौनी रॉय और न ही सूरज नाम्बियार ने इस पूरे मामले पर कोई बयान जारी किया है।

2022 में हुई थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने साल 2022 में गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया था।

शादी के बाद यह कपल अक्सर वेकेशन, पार्टी और फैमिली मोमेंट्स की तस्वीरें शेयर करता नजर आता था, लेकिन अब अचानक आई दूरी ने फैंस को चौंका दिया है। फिलहाल, इन सभी अटकलों के बीच फैंस दोनों की तरफ से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *