KNEWS DESK – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर दिखाना शुरू कर दिया है। लंबे समय से सत्ता पर काबिज All India Trinamool Congress को इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है, जबकि Bharatiya Janata Party बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक भाजपा लगभग 170 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, जबकि All India Trinamool Congress करीब 91 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं अन्य दलों के खाते में सिर्फ कुछ सीटें जाती दिख रही हैं। इन रुझानों ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की संभावना को और मजबूत कर दिया है।
इसी बीच कवि और वक्ता Kumar Vishwas की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने बंगाल को संबोधित करते हुए बांग्ला भाषा में भावुक पंक्तियां साझा कीं
“आमार शोनार बांग्ला,
आमि तोमाए भालोबाशी,
चिरोदिन तोमार आकाश,
तोमार बताश,
अमार प्राने बजाए बाशी।”
इन पंक्तियों के जरिए कुमार विश्वास ने बंगाल के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। सोशल मीडिया पर उनकी यह पोस्ट चुनावी माहौल के बीच खूब चर्चा बटोर रही है।
भाजपा जिन सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है, उनमें मेखलीगंज, माथाभांगा, कूचबिहार दक्षिण, सितालकुची, दिनहाटा, नताबाड़ी, तुफानगंज, कुमारग्राम, कालचीनी, फालाकाटा और मादारीहाट जैसी सीटें शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भाजपा का प्रदर्शन पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
चुनाव प्रचार के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रही Singur सीट पर भी भाजपा ने बढ़त बना ली है। यह वही सीट है जहां टाटा नैनो फैक्ट्री का मुद्दा लंबे समय तक राजनीतिक बहस का केंद्र रहा। शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा उम्मीदवार Arup Kumar Das अपने प्रतिद्वंद्वी Becharam Manna से लगभग 3,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अरूप कुमार दास को अब तक 15,516 वोट मिले हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस के बेचाराम मन्ना को 12,651 मत प्राप्त हुए हैं। सिंगुर की यह बढ़त राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।