Knews Desk-देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान बेहद दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कई सीटों पर बढ़त बनाई है, हालांकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कड़ी टक्कर दे रही है, जिससे मुकाबला रोमांचक बना हुआ है।

वहीं असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर मजबूती से बढ़ती नजर आ रही है। यहां पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा से बेहतर बताया जा रहा है और रुझानों में स्पष्ट बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर केरल में शुरुआती कांटे की टक्कर के बाद यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने बढ़त बना ली है, जिससे राज्य की सियासत में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। तमिलनाडु में इस बार तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है और कई सीटों पर मजबूत स्थिति में दिख रही है। इसके अलावा पुडुचेरी में भी रुझान धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहे हैं।
मतगणना के ये शुरुआती रुझान संकेत दे रहे हैं कि इस बार कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन या कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। अंतिम नतीजों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।