KNEWS DESK – Shah Rukh Khan की फिल्मों का क्रेज हमेशा ही अलग स्तर पर देखने को मिलता है। जब भी उनकी किसी नई फिल्म का ऐलान होता है, फैंस के बीच उत्साह कई गुना बढ़ जाता है। साल 2023 में ‘Pathaan’ और ‘Jawan’ जैसी 1000 करोड़ी फिल्मों के बाद अब किंग खान अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘King’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को Siddharth Anand डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर दी थी। वहीं, फिल्म का निर्माण Gauri Khan की Red Chillies Entertainment कर रही है।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही है, जहां से हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान चेक शर्ट और सनग्लासेस में नजर आए, जबकि Deepika Padukone प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दीं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए चलते नजर आ रहे थे। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी खास रोमांटिक या गाने वाले सीन की शूटिंग हो रही थी।
लेकिन इन तस्वीरों के लीक होने से फिल्म की टीम काफी परेशान हो गई। खासतौर पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस पर नाराजगी जताते हुए फैंस से खास अपील की है।
उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “सभी दोस्तों से विनती है कि ‘किंग’ के सेट से लीक हुई किसी भी फोटो को कृपया पोस्ट या सर्कुलेट न करें। हमारी पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि सभी को बेस्ट सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके। आप इस सरप्राइज को सिल्वर स्क्रीन पर देखें और तब तक इंतजार करें, जब तक हमारी टीम खुद फिल्म से जुड़े विजुअल्स शेयर नहीं करती।”
सिद्धार्थ आनंद ने आगे फैंस को उनके प्यार, समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद भी कहा। उनका मानना है कि फिल्म का असली मजा तभी आएगा जब दर्शक इसे पहली बार थिएटर में बड़े पर्दे पर देखेंगे।
‘किंग’ सिर्फ शाहरुख खान की वापसी नहीं, बल्कि उनकी बेटी Suhana Khan का थिएट्रिकल डेब्यू भी है। सुहाना इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस में अलग ही उत्साह है।
फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है। शाहरुख के साथ Rani Mukerji, दीपिका पादुकोण, Abhishek Bachchan, Anil Kapoor, Arshad Warsi और Abhay Verma जैसे कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का अनुमानित बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘किंग’ भी बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।