‘वार्निंग शॉट’ या बड़ी साजिश? शूटर एलन ने कैसे भेदी डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा परतें

KNEWS DESK – अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में आयोजित प्रतिष्ठित White House Correspondents’ Dinner के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम स्थल के पास अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। यह आयोजन एक बड़े होटल में चल रहा था, जहां करीब 2600 मेहमानों के साथ अमेरिका की राजनीति और मीडिया जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं।

इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की और कुछ देर की मुठभेड़ के बाद आरोपी को काबू कर लिया। इस दौरान यू.एस. सीक्रेट सर्विस का एक जवान घायल भी हुआ।

बताया जा रहा है कि जिस जगह फायरिंग हुई, वहां से मुख्य बॉलरूम, जहां कार्यक्रम चल रहा था, काफी नजदीक था। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई कि हमलावर इतनी सुरक्षा के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच गया।

सुरक्षा में चूक पर उठे सवाल

इस घटना ने अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम से पहले व्यापक सुरक्षा जांच, मल्टी-लेयर स्क्रीनिंग, स्नाइपर्स, ड्रोन निगरानी और डॉग स्क्वॉड की तैनाती के बावजूद हमलावर हथियारों के साथ अंदरूनी इलाके तक पहुंच गया।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या एडवांस सिक्योरिटी क्लियरेंस में कोई चूक हुई या फिर हमलावर किसी और तरीके से सुरक्षा घेरा भेदने में सफल रहा।

हमलावर की प्रोफाइल ने चौंकाया

जांच में सामने आया है कि आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि पढ़ा-लिखा शख्स था। वह इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुका था, पार्ट-टाइम टीचिंग करता था और वीडियो गेम डेवलपमेंट से भी जुड़ा हुआ था।

उसकी प्रोफाइल ने एजेंसियों को और हैरान कर दिया है, क्योंकि सामान्य जीवन जीने वाला यह व्यक्ति इतने हाई-सिक्योरिटी इवेंट में हथियारों के साथ कैसे पहुंच गया—यह अब भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *