KNEWS DESK – बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस Deepika Padukone इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ उन्होंने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है, वहीं दूसरी ओर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। खासतौर पर ये सवाल उठ रहा था कि क्या प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म में उनका रोल कम कर दिया गया है?
दरअसल, जैसे ही दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई, वैसे ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि मेकर्स ने उनके स्क्रीन टाइम में कटौती करने का फैसला लिया है। लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। फिल्म ‘राका’ की टीम ने साफ कर दिया है कि दीपिका का रोल न तो कम किया गया है और न ही इसमें किसी तरह का बदलाव किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, Atlee के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका ही लीड फीमेल स्टार हैं और उनकी भूमिका कहानी का अहम हिस्सा है। फिल्म में उनके किरदार को लेकर जो भी प्लानिंग पहले से की गई थी, उसी के अनुसार शूटिंग आगे बढ़ रही है। मेकर्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी का फिल्म की स्क्रिप्ट या उनके स्क्रीन टाइम पर कोई असर नहीं पड़ा है।
गौरतलब है कि दीपिका इससे पहले भी अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान काम करती नजर आई थीं। उन्होंने Kalki 2898 AD और Singham Again जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी की थी। अब दूसरी बार भी वह अपने काम को लेकर उतनी ही एक्टिव दिखाई दे रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका हाल ही में एक ब्रांड शूट पूरा कर चुकी हैं और जल्द ही ‘राका’ के लिए कुछ बड़े एक्शन सीक्वेंस भी शूट करने वाली हैं। इन सीन की शूटिंग पूरी सुरक्षा के साथ की जाएगी ताकि उनकी सेहत पर कोई असर न पड़े।
फिल्म में Allu Arjun भी लीड रोल में नजर आएंगे, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। फिलहाल ‘राका’ की शूटिंग तय शेड्यूल के अनुसार जारी है और प्रोडक्शन टीम पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है।