हिंदू धर्म में शादी करने पर ट्रोल हुईं Sara Khan, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, कहा – ‘डूब मरो’

KNEWS DESK – सोशल मीडिया के दौर में सेलेब्स को ट्रोल करना आम बात हो गई है, लेकिन जब बात निजी जिंदगी और धार्मिक पहचान तक पहुंच जाए, तो विवाद गहराने लगते हैं। टीवी एक्ट्रेस Sara Khan हाल ही में इसी तरह के विवाद का सामना करती नजर आईं, जहां उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देकर साफ कर दिया कि उनकी पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इंटरफेथ मैरिज पर उठे सवाल

सारा खान ने दिसंबर 2025 में Krish Pathak से शादी की थी, जो Sunil Lahri के बेटे हैं। दोनों ने अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की, लेकिन इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें इंटरफेथ मैरिज को लेकर ट्रोल किया जाने लगा।

ट्रोल ने पार की हद

हाल ही में एक यूजर ने सारा खान को आपत्तिजनक मैसेज भेजते हुए लिखा कि उन्हें शादी के लिए “सिर्फ एक हिंदू ही मिला” और यहां तक कह दिया कि अब उन्हें अपना ‘खान’ सरनेम हटा देना चाहिए क्योंकि वह “मुस्लिम नहीं रहीं”। इस कमेंट ने विवाद को और बढ़ा दिया।

सारा का करारा जवाब

इस टिप्पणी को नजरअंदाज करने के बजाय सारा खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्रोल को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि किसी को भी उनकी जिंदगी पर फैसला सुनाने का हक नहीं है और इस तरह की सोच बेहद संकीर्ण है।

https://www.instagram.com/p/DWJf4o0CN3l/?

पर्सनल लाइफ पहले भी रही चर्चा में

सारा खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रियलिटी शो Bigg Boss के दौरान Ali Merchant से शादी की थी, जो बाद में टूट गई। इसके बाद उनकी जिंदगी में कृष पाठक आए और दोनों ने कुछ समय तक डेटिंग के बाद शादी का फैसला लिया।

सारा खान पहले भी कई बार ट्रोल्स को जवाब देती रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जिस तरह धार्मिक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, उसने साफ कर दिया कि वह अपनी पहचान और निजी फैसलों को लेकर किसी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *