‘प्यार में थोड़ा तो खोना पड़ता है…’ अनन्या-लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज

KNEWS DESK – Ananya Panday और Lakshya Lalwani की अपकमिंग फिल्म Chand Mera Dil को लेकर फैंस का इंतजार आखिरकार और भी दिलचस्प हो गया है। Dharma Productions ने फिल्म का नया टीज़र रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

करीब 1 मिनट 32 सेकेंड के इस टीज़र में अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री पहली ही झलक में दिल जीतने वाली नजर आती है। दोनों को गहराई से एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ दिखाया गया है, जिससे साफ है कि फिल्म एक इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी होने वाली है।

खास बात यह है कि यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रही है, और यही फ्रेश पेयरिंग दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा रही है। धर्मा प्रोडक्शंस पहले भी कई यादगार रोमांटिक फिल्में दे चुका है, और ‘चांद मेरा दिल’ से एक बार फिर उसी जादू को दोहराने की कोशिश की जा रही है।

फिल्म में लक्ष्य ‘आरव’ का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अनन्या ‘चांदनी’ के रोल में नजर आएंगी। टीज़र में दोनों के बीच गहरा प्यार तो दिखता है, लेकिन साथ ही रिश्ते में आने वाली मुश्किलों की हल्की झलक भी देखने को मिलती है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाती है। हालांकि मेकर्स ने कहानी को पूरी तरह सीक्रेट रखा है, जिससे सस्पेंस बरकरार है।

फिल्म का म्यूजिक भी इसकी बड़ी ताकत बनता दिख रहा है। Sachin–Jigar ने इसका संगीत तैयार किया है, जबकि गीत Amitabh Bhattacharya ने लिखे हैं। टीज़र में सुनाई देने वाला टाइटल ट्रैक दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है, जिसे Faheem Abdullah ने अपनी आवाज दी है।

इस फिल्म का निर्देशन Vivek Soni ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले भी खुद लिखा है। उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म रिश्तों की जटिलताओं और भावनाओं को एक नए अंदाज में पेश करने का वादा करती है।

‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फ्रेश जोड़ी और इमोशनल कहानी दर्शकों के दिलों पर कितना जादू चला पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *