KNEWS DESK – टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। शादी के करीब चार साल बाद एक्ट्रेस मां बनने जा रही हैं। इस खास पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत अंदाज में शेयर किया, जिसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति वरुण बंगेरा के साथ कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कपल ‘Mom’ और ‘Dad’ लिखी कैप पहने नजर आ रहा है, जो उनके जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का इशारा है।
तस्वीरों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही है। एक फोटो में करिश्मा तन्ना अपने पति को गले लगाती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों हाथों में छोटे-छोटे बेबी शूज थामे नजर आ रहे हैं। एक और फोटो में कपल अपने पेट डॉग्स के साथ दिखाई दे रहा है, जो इन तस्वीरों को और भी खास बना देता है।

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। धनश्री वर्मा, खुशी कपूर, जैस्मिन भसीन, विनीत कुमार, अनिता हस्सनंदनी और कृतिका कामरा समेत कई सितारों ने कपल को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

पोस्ट में कपल ने एक महीने का संकेत भी दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगस्त 2026 में उनके घर नन्हा मेहमान आ सकता है।

गौरतलब है कि करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने साल 2022 में शादी की थी। अब शादी के कुछ साल बाद यह खुशखबरी उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आई है।