BJP के 47वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संदेश, यूपी चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को दिया खास आह्वान

KNEWS DESK- 6 अप्रैल, 2026 को भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पार्टी ने पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और उन्हें यूपी चुनाव से पहले उत्साह और समर्पण के साथ मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह विकास यात्रा सत्ता की नहीं, बल्कि संस्कार और विचार की है। हर कार्यकर्ता ने निष्ठा और निस्वार्थ भाव से ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को गति दी है।

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर आधारित एक जीवंत विचार परंपरा है। उन्होंने कहा कि ‘Nation First’ की भावना से ओतप्रोत यह राष्ट्रवादी परिवार अब देश के 145 करोड़ नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निष्ठा, निरंतरता और निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी एक वीडियो साझा कर बीजेपी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल और अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की नेतृत्व यात्रा ने देश को विकसित भारत की दिशा में अग्रसर किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के आदर्शों और मिशन को आगे बढ़ाने में योगदान दें।

इस तरह 47वें स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी ने न केवल अपने इतिहास को याद किया, बल्कि आगामी चुनावों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *