डिजिटल डेस्क- उन्होंने कहा कि हमारा बंगाल शक्ति पूजा की धरती है. मैं यहां आए सभी बहनों-बेटियों को, बंगाल की हर बहन-बेटियों से कहूंगा कि बीजेपी आपके सम्मान और आपकी समृद्धि के लिए मैदान में है. बीजेपी सरकार आएगी तो महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण का रास्ता खोलेगी और ये हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है. पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा. इस बार इंसाफ होगा, चाहे गलत करने वाला कितना भी असरदार क्यों न हो. सालों से बंगाल के लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है. हर भ्रष्ट आदमी को ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा और उसे चुराया हुआ पैसा लोगों को लौटाना होगा.
3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया, लेकिन ये बहुत आवश्यक है कि देश के लिए होने वाले फैसलों में भी महिलाओं की भूमिका और अधिक बढ़े… इसलिए हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का कानून बनाया. पश्चिम बंगाल सहित देशभर की बहनों को 2029 के लोकसभा चुनाव से ही इसका फायदा मिले… अब ये सुनिश्चित करने का प्रयास है. बंगाल और कूचबिहार में अन्याय का अंत होगा. यह मोदी की गारंटी है. पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी… बंगाल में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली है. TMC ने बंगाल को पीछे धकेल दिया है. पहले बंगाल में लोग रोजगार के लिए आते थे. निर्मम सरकार ने उसी बंगाल को पलायन का केंद्र बन दिया है.
बंगाल में चल रहा है तुष्टिकरण का खेल
पीएम मोदी ने कहा, “तुष्टीकरण के इस खेल में बंगाल की महान पहचान को बदला जा रहा है. आपने देखा होगा अभी TMC ने अपना घोषणापत्र जारी किया लेकिन उसका नाम उन्होंने बांग्ला भाषा में नहीं रखा बल्कि उसे ‘इश्तेहार’ कहा जा रहा है. आप सोचिए ये कैसे बंगाल की पहचान को बदल रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप जानते हैं न इश्तेहार का इस्तेमाल बंगाल में किसलिए हुआ था? 1905 में मजहबी ताकतों ने बंगाल में ‘लाल इश्तेहार’ जारी किया था उसके बाद हिंदुओं का नरसंहार किया गया था. TMC हमें उसी की याद दिलाना चाहती है. आपको भूलना नहीं है कि यह निर्मम सरकार खुलेआम धमकी दे रही है… तुष्टीकरण का ऐसा घिनौना खेल, बंगाल के सम्मान और बंगाल की संस्कृति को मिटाने का ऐसा षड्यंत्र, लेकिन अब बहुत हो गया. अब बंगाल की पहचान बदलने वालों की विदाई बंगाल ने तय कर ली है