राघव चड्ढा ने मोदी-बीजेपी विरोधी सभी पुराने पोस्ट डिलीट किए, सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा

KNEWS DESK- आम आदमी पार्टी में विवाद अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है। पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ किए गए पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।

भारद्वाज ने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि राघव चड्ढा की टाइमलाइन पर “मोदी” और “बीजेपी” जैसे कीवर्ड्स से जुड़ी कोई आलोचनात्मक पोस्ट अब दिखाई नहीं देती। उनके अकाउंट पर सिर्फ दो पोस्ट बचे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री की तारीफ की गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा पहले कोट किए गए ट्वीट भी गायब हो गए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह कोई मामूली सफाई नहीं है, बल्कि “पूरी डिजिटल हिस्ट्री का सर्जिकल मिटाना” है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मोदी और बीजेपी के तीखे आलोचक रहे चड्ढा ने अब अपनी पुरानी छवि को पूरी तरह मिटाकर एक नई, चमकदार तस्वीर पेश की है।

इस मामले ने पार्टी के अंदर जारी घमासान को और बढ़ा दिया है। सवाल उठ रहा है कि क्या राघव चड्ढा की इस डिजिटल सफाई का कोई राजनीतिक उद्देश्य है और क्या भविष्य में वे बीजेपी से जुड़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी के भीतर इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *