KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ‘पुष्पा’ की अपार सफलता के बाद अल्लू अर्जुन इस बार डायरेक्टर एटली कुमार के साथ एक बड़े और ग्रैंड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसे पैन-इंडिया स्तर पर एक हाई-टेक साइंस फिक्शन फिल्म बताया जा रहा है।
हालांकि इस फिल्म को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक इसके आधिकारिक कास्ट और टाइटल की घोषणा नहीं की गई है। फैंस को उम्मीद थी कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स की तरफ से कोई टीजर या ग्लिम्प्स रिलीज किया जाएगा, लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक ऐसा नहीं होगा।
बर्थडे पर नहीं मिलेगा वीडियो सरप्राइज
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा कोई वीडियो कंटेंट रिलीज नहीं किया जाएगा। आमतौर पर बड़े स्टार्स के बर्थडे पर टीजर या स्पेशल वीडियो के जरिए फैंस को सरप्राइज दिया जाता है, लेकिन इस बार मेकर्स ने अलग रणनीति अपनाई है।
सिर्फ फर्स्ट लुक और टाइटल होगा रिलीज
मेकर्स का प्लान है कि बर्थडे के मौके पर केवल फिल्म का टाइटल और फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया जाए, ताकि सस्पेंस और एक्साइटमेंट बरकरार रहे। टीम इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद सोच-समझकर आगे बढ़ रही है और जल्दबाजी में कोई कंटेंट रिलीज नहीं करना चाहती।
हाई बजट साइंस-फिक्शन प्रोजेक्ट
यह फिल्म एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन प्रोजेक्ट बताई जा रही है, जिसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, भारी VFX और एक नया कॉन्सेप्ट देखने को मिल सकता है। पहले से ही इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा में कुछ नया और बड़ा लेकर आएगा।