‘कोई कॉम्पिटिशन नहीं’… बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश पर बोले अभिषेक बच्चन, ऐसे रखते हैं खास ध्यान

KNEWS DESK – बॉलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन आज भी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ों में गिने जाते हैं। 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने समय के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाया है। दोनों की ग्लोबल फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, लेकिन व्यस्त शेड्यूल के बावजूद वे अपनी बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश पर पूरा ध्यान देते हैं।

हाल ही में अभिषेक बच्चन ने एक पॉडकास्ट में अपनी बेटी की परवरिश को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके घर में पालन-पोषण को लेकर कोई सख्त नियम नहीं बनाए गए हैं। इसके बजाय, वे और ऐश्वर्या मिलकर अपनी बेटी के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करते हैं।

अभिषेक ने कहा कि वे आराध्या को यह नहीं बताते कि क्या सही है और क्या गलत, बल्कि खुद उदाहरण बनकर उसे सिखाने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, पेरेंटिंग में सबसे अहम बात यह है कि बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके घर में कोई तय भूमिका नहीं है कि कौन क्या सिखाएगा—दोनों मिलकर हर जिम्मेदारी निभाते हैं।

एक्टर ने आगे कहा कि आज की दुनिया पहले से काफी अलग है, इसलिए जरूरी नहीं कि जो चीजें उन्हें सही लगती हैं, वही उनकी बेटी के लिए भी सही हों। ऐसे में वे किसी तरह की प्रतिस्पर्धा या दबाव के बजाय एक सकारात्मक माहौल में आराध्या की परवरिश करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *