4000 करोड़ की ‘रामायण’ में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद खोला राज!

KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। जहां उनकी फिल्म लव एंड वॉर का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, वहीं उनकी मेगा बजट फिल्म रामायण लगातार चर्चा में बनी हुई है।

हाल ही में ‘रामायण’ का RAMA ग्लिम्प्स सामने आया, जिसमें रणबीर कपूर का लुक काफी दमदार नजर आया। फैंस ने उनके इस अवतार को खूब पसंद किया, लेकिन फिल्म में इस्तेमाल किए गए CGI और ओवर VFX को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने इसे हॉलीवुड स्टाइल का बताया और भारतीय टच की कमी पर सवाल उठाए।

इस बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया जा रहा है, जिसकी पुष्टि खुद नमित मल्होत्रा कर चुके हैं। इतना ही नहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट पर भी काम शुरू हो चुका है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद शानदार है। जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। इसके अलावा यश रावण के रोल में दिखाई देंगे, जबकि सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आने वाले हैं।

अब सबसे बड़ी खबर रणबीर कपूर के रोल को लेकर आई है। लॉस एंजेलिस में हुए टीज़र लॉन्च के दौरान उन्होंने खुद खुलासा किया कि वह फिल्म में डबल रोल निभाने जा रहे हैं। यानी वह सिर्फ भगवान राम ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे।

रणबीर ने बताया कि दोनों किरदारों की प्रकृति पूरी तरह अलग है, इसलिए उन्हें अपनी बॉडी लैंग्वेज और आवाज पर खास मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान परशुराम, दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं, लेकिन उनकी सोच और स्वभाव में बड़ा अंतर है।

एक्टर के मुताबिक, इन किरदारों को समझने के लिए उन्होंने शूटिंग से पहले करीब एक साल तक गहन तैयारी की। उन्होंने इन पात्रों की भावनाओं, उनके उद्देश्य और उनके प्रतीकात्मक महत्व को समझने की कोशिश की, ताकि पर्दे पर उन्हें पूरी सच्चाई के साथ पेश किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *