KNEWS DESK – आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर अपनी शानदार गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है। पंजाब किंग्स के इस स्टार स्पिनर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
शानदार प्रदर्शन से दिया जवाब
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल के लिए यह प्रदर्शन काफी अहम माना जा रहा है। उन्होंने दिखा दिया कि उनके पास अभी भी मैच पलटने की काबिलियत है। यही वजह है कि पंजाब किंग्स ने उन पर भरोसा जताते हुए बड़ी रकम में टीम में शामिल किया था।
वायरल वीडियो से मचा बवाल
मैदान पर शानदार प्रदर्शन के बीच चहल एक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि वह दिल्ली में एक आईपीएल मैच के दौरान दो लड़कियों के साथ नजर आए और एक लड़की उनकी गोद में बैठी थी।
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कुछ लोगों ने इसे उनके निजी जीवन से जोड़कर अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं।
सच्चाई आई सामने
हालांकि जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। इस तरह के फेक वीडियो का इस्तेमाल अक्सर लोकप्रिय खिलाड़ियों को बदनाम करने के लिए किया जाता है।
युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं। वह लीग में 200 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले पहले गेंदबाज हैं। मिडिल ओवर्स में उनकी गेंदबाजी टीम के लिए बेहद अहम होती है, जहां वह साझेदारियां तोड़ने का काम करते हैं।
फिटनेस पर भी खास ध्यान
हाल ही में चहल ने अपनी फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया और शराब से दूरी बना ली। उनका फोकस अब पूरी तरह अपने खेल को और बेहतर करने पर है।
जहां एक तरफ फर्जी वीडियो ने विवाद खड़ा किया, वहीं दूसरी ओर फैंस ने चहल का समर्थन करते हुए ऐसे कंटेंट के खिलाफ आवाज उठाई।