KNEWS DESK – बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। इस साल भले ही उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई हो, लेकिन अपकमिंग प्रोजेक्ट्स—‘धमाल 4’, ‘दृश्यम 3’ और ‘रेंजर’—को लेकर वो लगातार व्यस्त हैं। इसी बीच अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने खुद को एक शानदार लग्जरी कार गिफ्ट की है।
करोड़ों की नई कार से बढ़ाया कलेक्शन
अजय देवगन ने अपने गैराज में Mercedes-Benz V-Class को शामिल किया है, जिसकी कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है। यह लग्जरी MPV हाल ही में भारतीय बाजार में दोबारा लॉन्च हुई है और आते ही सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बनती जा रही है।
पहले से ही है लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
अजय देवगन का कार कलेक्शन पहले से ही काफी शानदार है। उनके गैराज में Rolls-Royce Cullinan और Mercedes-Maybach GLS 600 जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। कुल मिलाकर उनके कलेक्शन की कीमत 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
दिलचस्प बात यह है कि Mercedes-Benz V-Class हाल ही में कई बड़े सितारों के गैराज में भी नजर आई है। शाहरुख खान ने भी इसे खरीदा है, वहीं क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी यह कार अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की थी।
दमदार इंजन और हाईटेक फीचर्स
इस लग्जरी MPV में 2.0 लीटर का इंजन मिलता है, जो पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी और कम्फर्ट के मामले में भी यह कार शानदार है, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, Active Distance Assist, Blind Spot Assist और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे एडवांस फीचर्स इसमें शामिल हैं।