रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर संकट के बादल, सबसे कम कमाई के साथ ओवरसीज में भी आई गिरावट

KNEWS DESK – रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। शानदार ओपनिंग और पहले हफ्ते के दमदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार दूसरे वीकेंड से ही गिरने लगी है, जो मेकर्स के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।

दूसरे हफ्ते में आई गिरावट

जहां फिल्म के पहले पार्ट ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए जबरदस्त कमाई की थी, वहीं “धुरंधर 2” उस ट्रेंड को दोहराने में फिलहाल असफल दिख रही है। दूसरे हफ्ते में ही फिल्म की कमाई में गिरावट साफ नजर आने लगी है।

15वें दिन का कलेक्शन बना चिंता की वजह

फिल्म के 15वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो इसकी गिरती कमाई की कहानी बयां कर रहे हैं। रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने भारत में 17.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहली बार 20 करोड़ से नीचे आया है।
इतना ही नहीं, फिल्म को मिलने वाली स्क्रीन्स की संख्या में भी कमी आई है, जिससे इसकी कमाई पर सीधा असर पड़ा है।

अब तक “धुरंधर 2” ने भारत में 937.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि ये आंकड़ा बड़ा जरूर है, लेकिन गिरती रफ्तार ने 2000 करोड़ क्लब में एंट्री की राह मुश्किल बना दी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी भी मजबूत

अगर फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन की बात करें तो 15 दिनों में इसने करीब 1492.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
ओवरसीज में 15वें दिन फिल्म ने लगभग 5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 1112.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में फिल्म जल्द ही 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

फिल्म का शुरुआती प्रदर्शन देखकर उम्मीद की जा रही थी कि यह पुष्पा 2 और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ये लक्ष्य अब काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *