KNEWS DESK – ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra एक बार फिर अपने खास अंदाज से लोगों का दिल जीतती नजर आईं। इस बार वजह कोई फिल्म या रेड कार्पेट नहीं, बल्कि उनकी सादगी और सेवा भावना है।
गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका
मंगलवार को Priyanka Chopra Golden Temple पहुंचीं, जहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद वह लंगर हॉल गईं और वहां सेवा करते हुए नजर आईं।
लंगर में की सेवा, धोए बर्तन
लंगर हॉल में प्रियंका ने आम श्रद्धालु की तरह बर्तन धोए और अन्य कामों में भी हाथ बंटाया। इस दौरान उन्होंने सिंपल गोल्डन सूट पहना हुआ था और सिर दुपट्टे से ढका हुआ था। खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी दिखावे के चुपचाप सेवा की और वहां मौजूद लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं की।
सोशल मीडिया पर प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बर्तन धोती दिख रही हैं। उनका यह सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
काम की बात करें तो Priyanka Chopra लंबे समय से किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म The Sky Is Pink थी। अब खबर है कि वह जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने वाली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म Varanasi में नजर आएंगी, जिसे S. S. Rajamouli डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ Mahesh Babu भी होंगे। बताया जा रहा है कि यह एक बिग-बजट प्रोजेक्ट है, जिसकी रिलीज 7 अप्रैल 2027 को हो सकती है।