KNEWS DESK – महाकुंभ से चर्चा में आईं Monalisa Bhosle इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े विवाद में घिर गई हैं। उनकी शादी को लेकर शुरू हुआ मामला अब आरोप-प्रत्यारोप और गंभीर विवाद में बदलता जा रहा है।
शादी को लेकर बढ़ा विवाद
Monalisa Bhosle और Farmaan Khan की शादी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने यह शादी अपने परिवार के खिलाफ जाकर की है। इसी बीच फिल्म डायरेक्टर Sanoj Mishra ने इस रिश्ते को लेकर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, इसके जवाब में मोनालिसा ने गंभीर आरोप लगाते हुए छेड़छाड़ की शिकायत की और न्याय की मांग की।
अब इस पूरे विवाद पर मोनालिसा के को-एक्टर Mukesh ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने Sanoj Mishra का बचाव करते हुए उन्हें निर्दोष बताया और मोनालिसा पर सवाल खड़े किए।
‘अगर पीड़ित थीं तो मस्ती कैसे?’
मुकेश ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर मोनालिसा के साथ कुछ गलत हो रहा था, तो वह सेट पर इतनी सामान्य और खुश कैसे नजर आ रही थीं। उन्होंने दावा किया कि पूरी टीम साथ में पार्टी करती थी, डांस करती थी और सोशल मीडिया पर रील्स भी बनाती थी।
फरमान पर भी उठे सवाल
मुकेश ने Farmaan Khan को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इतनी जल्दी किसी पर भरोसा करना समझ से परे है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग भी की। इस विवाद का असर फिल्म The Diary of Manipur पर भी पड़ा है, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है।