KNEWS DESK – एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी हैं उनकी हालिया तस्वीरें, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और फैंस कन्फ्यूज हो गए कि क्या सच में पूनम प्रेग्नेंट हैं या फिर यह कोई नया पब्लिसिटी स्टंट है।
वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया सस्पेंस
Poonam Pandey की इन तस्वीरों ने लोगों को चौंका दिया, खासकर इसलिए क्योंकि कुछ समय पहले उनकी ‘फेक डेथ’ वाली खबर ने भी खूब विवाद खड़ा किया था। ऐसे में फैंस इस बार भी सच्चाई जानने के लिए बेताब नजर आए।
https://www.instagram.com/p/DWid_AxDFdW/?i
अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो बता दें—पूनम पांडे प्रेग्नेंट नहीं हैं। दरअसल, उनकी ये तस्वीरें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जिसमें वह एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं।
मनाली में चल रही है शूटिंग
जानकारी के मुताबिक, पूनम इन दिनों Manali में हैं, जहां वह अपने नए प्रोजेक्ट Black Widow की शूटिंग कर रही हैं। वायरल तस्वीरें इसी शूट के दौरान ली गई हैं, जिनमें उन्होंने प्रोस्थेटिक (नकली) बेबी बंप का इस्तेमाल किया है।
पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्ड और विवादित इमेज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार मामला उनके काम से जुड़ा हुआ है। Black Widow में वह एक चुनौतीपूर्ण रोल निभा रही हैं, जिसके लिए उन्हें प्रेग्नेंट लुक अपनाना पड़ा।
पर्सनल लाइफ भी चर्चा में
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poonam Pandey इन दिनों एक मिस्ट्री बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में Sam Bombay से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।