KNEWS DESK- आईपीएल 2026 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है और पांचवें मुकाबले में बुधवार को Delhi Capitals और Lucknow Super Giants आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दिल्ली ने 4 और लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं। खास बात यह है कि पिछले सीजन यानी IPL 2025 में दिल्ली ने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की थी, जिससे टीम का मनोबल ऊंचा है।
दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन काफी संतुलित नजर आ रही है। टीम के पास KL Rahul जैसा अनुभवी बल्लेबाज है, जिन्होंने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन किया था। उनके साथ Prithvi Shaw ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं Abishek Porel, Tristan Stubbs और David Miller जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं। ऑलराउंडर Axar Patel भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी किसी से कम नहीं है। टॉप ऑर्डर में Mitchell Marsh और Aiden Markram टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। Nicholas Pooran अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं कप्तान Rishabh Pant की फॉर्म टीम के लिए बेहद अहम होगी।
गेंदबाजी में लखनऊ के पास Mohammed Shami, Avesh Khan और Anrich Nortje जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को चुनौती दे सकते हैं।
कुल मिलाकर, यह मुकाबला बराबरी का नजर आ रहा है, जहां दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इकाना के मैदान पर कौन सी टीम जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करती है।