शाहरुख के बाद अक्षय कुमार का बड़ा फैसला, ‘वेलकम टू द जंगल’ की दुबई शूटिंग कैंसिल

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार Akshay Kumar इस साल अपनी कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। जहां एक तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म Bhoot Bangla 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है, वहीं उनकी मल्टीस्टारर कॉमेडी Welcome to the Jungle को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

‘वेलकम 3’ की शूटिंग में बड़ा बदलाव

दरअसल, Welcome to the Jungle (वेलकम 3) का एक भव्य गाना Dubai में शूट किया जाना था। लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए मेकर्स ने इस प्लान को फिलहाल रोक दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण शूटिंग को जोखिम भरा माना गया, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

सुरक्षा बनी सबसे बड़ी प्राथमिकता

फिल्म के निर्देशक Ahmed Khan और प्रोड्यूसर Firoz A. Nadiadwala ने कास्ट और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोकेशन बदलने का निर्णय लिया है। इससे पहले Shah Rukh Khan की फिल्म King की शूटिंग को लेकर भी ऐसा ही फैसला लिया गया था।

अब इस गाने की शूटिंग Mumbai में ही की जाएगी। इसके लिए Madh Island, Golden Tobacco Studio और Goregaon Film City में बड़े-बड़े सेट तैयार किए जा रहे हैं। इन सेट्स पर दुबई जैसा माहौल क्रिएट किया जाएगा, जिसमें नाइट क्लब, कसीनो और प्राइवेट जेट जैसे भव्य लोकेशंस दिखाए जाएंगे।

पूरी स्टारकास्ट आएगी साथ

इस गाने में Akshay Kumar के साथ Raveena Tandon, Jackie Shroff, Paresh Rawal, Lara Dutta, Disha Patani, Suniel Shetty, Arshad Warsi, Jacqueline Fernandez और Shreyas Talpade समेत कई सितारे नजर आएंगे। मेकर्स के लिए सभी कलाकारों की डेट्स दोबारा मैनेज करना मुश्किल था, इसलिए शूटिंग कैंसिल करने के बजाय लोकेशन बदल दी गई।

जानकारी के अनुसार, इस ग्रैंड गाने की शूटिंग 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इसे एक ग्लैमरस सॉन्ग के तौर पर प्लान किया गया है, जिसमें लग्जरी लाइफस्टाइल को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *