‘Dhurandhar 2’ की सफलता पर झूमे अर्जुन रामपाल, BTS शेयर कर रणवीर सिंह को कहा ‘बब्बर शेर’

KNEWS DESK – फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दर्शकों के बीच इसका क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा हो रही है। दमदार कहानी और शानदार एक्टिंग के दम पर फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

फिल्म में रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन रामपाल तक सभी कलाकारों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। खासतौर पर अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल के किरदार में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

धुरंधर 2 लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म की सफलता ने इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाली फिल्मों के लिए इन रिकॉर्ड्स को पार करना आसान नहीं होगा।

https://www.instagram.com/reels/DWgf8r1Dara/

अर्जुन रामपाल का इमोशनल पोस्ट

फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच Arjun Rampal ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके करियर की झलक दिखाई गई, पहली फिल्म Moksha से लेकर धुरंधर तक का सफर।

इस वीडियो में फिल्म के कुछ बिहाइंड द सीन्स (BTS) मोमेंट्स भी शामिल थे। पोस्ट के साथ अर्जुन ने लिखा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि इस लंबे सफर में उन्हें इतने शानदार लोगों का साथ मिला।

‘मैं चांद पर हूं’

अर्जुन ने फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar का खास तौर पर धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने Ranveer Singh, R. Madhavan, Sanjay Dutt, Rakhee Tandon सहित पूरी टीम का आभार जताया।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह इस सफलता से बेहद खुश हैं और “चांद पर होने” जैसा महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि सब्र, मेहनत और जुनून ही सफलता की असली कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *