KNEWS DESK: स्पाई-एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी, दमदार एक्शन और पूरी टीम की मेहनत को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से सराहना मिल रही है। इसी बीच मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म का रिव्यू करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से कैलिफोर्निया के एक गांव में थे, जिसकी वजह से फिल्म समय पर नहीं देख पाए। बाद में उन्होंने खास तौर पर लॉस एंजेलिस जाकर ‘धुरंधर 2’ देखी।
अपने रिव्यू में विवेक ने लिखा, “शाबाश… एक बार फिर आदित्य धर ने फिल्मों के जरिए कमाल कर दिया। सच में मुझे नहीं पता क्या कहूं, फिल्म खुद इतनी शानदार है कि उस पर कुछ और कहना सिर्फ शोर होगा।”
उन्होंने आगे फिल्म की पूरी टीम की सराहना करते हुए खासतौर पर दो अहम क्राफ्ट्स का जिक्र किया। विवेक ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी को ‘विश्वस्तरीय’ बताया और विकास के कैमरा वर्क की तारीफ की। साथ ही सैनी जोहराय के प्रोडक्शन डिजाइन को भी बेहतरीन बताया, जिसने फिल्म को और ऊंचाई दी।
हालांकि, तारीफ के साथ-साथ विवेक अग्निहोत्री ने आदित्य धर को एक अहम सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की फिल्मों के साथ काम करते वक्त पूरे सिस्टम के प्रति सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में अभी भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इंडस्ट्री से मिल रही सराहना ने इसे और खास बना दिया है।