KNEWS DESK- बॉलीवुड की स्टाइल आइकन और ‘रांझणा’ व ‘सांवरिया’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली Sonam Kapoor इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सोनम अक्सर अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा करती हैं। इसी बीच उन्होंने एक बड़ी खुशखबरी देकर अपने चाहने वालों को खुश कर दिया है।सोनम कपूर और उनके पति Anand Ahuja एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है और इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/DWecrbNiuQB/?igsh=eGVwcWh5Z2tyNnp4
गौरतलब है कि सोनम और आनंद की शादी 8 मई 2018 को बेहद धूमधाम से हुई थी। यह शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रही, जिसमें Shah Rukh Khan, Salman Khan, Kareena Kapoor, Saif Ali Khan और Karan Johar जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। सोनम ने अपनी शादी में लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे मशहूर डिजाइनर Anuradha Vakil ने डिजाइन किया था।
सोनम और आनंद की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आनंद ने सोनम को प्रपोज किया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद साल 2022 में इस कपल ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वायू रखा।
अब एक बार फिर से यह कपल बेटे के माता-पिता बन गया है। सोनम कपूर की इस खुशखबरी ने उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, और सभी को अब उनकी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का भी बेसब्री से इंतजार है।