KNEWS DESK- बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Daayra’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर मार्च महीने की कुछ खास और खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
करीना ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें उनके परिवार के साथ बिताए गए खास पल साफ नजर आते हैं। इन फोटोज में उनके पति Saif Ali Khan, बेटे Taimur Ali Khan और Jehangir Ali Khan भी दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ वेकेशन की मस्ती, स्वादिष्ट खाने और खूबसूरत लोकेशंस की ये झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
https://www.instagram.com/p/DWdWM-8lJ8h/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
इन तस्वीरों के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, “इस वेकेशन की शुरुआत बर्फबारी से हुई और नाश्ते के साथ इसका अंत हुआ। यही था मार्च का महीना।” उनके इस पोस्ट से साफ है कि व्यस्त शेड्यूल के बीच भी उन्होंने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही निर्देशक Meghna Gulzar की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ Prithviraj Sukumaran मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसे Junglee Pictures और Pen Studios द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ‘दायरा’ समाज और न्याय व्यवस्था की गंभीर सच्चाइयों को उजागर करने वाली फिल्म होगी। ऐसे में करीना कपूर का यह प्रोजेक्ट फैंस के लिए काफी खास होने वाला है।