राज्यसभा पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का विधानसभा इस्तीफा टला, राजनीतिक हलचल तेज

KNEWS DESK- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin का बिहार विधानसभा से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह 8:40 बजे उनका इस्तीफा देने का मुहूर्त तय किया गया था, लेकिन अचानक वे दिल्ली लौट गए और इस्तीफा नहीं दिया। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा सचिवालय ने इस तय समय का संदेश भेजा था, लेकिन अंतिम समय में कुछ कारणों से नितिन नवीन ने इस्तीफा देने से बचाव किया।

नितिन नवीन पटना के Bankipur Assembly constituency से विधायक हैं और 16 मार्च को वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। नितिन नवीन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक सस्पेंस बना हुआ है और एनडीए की स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं।

रविवार को बिहार विधानसभा में इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए विशेष तैयारी की गई थी। छुट्टी रहने के बावजूद विधानसभा खोली गई और विधानसभा अध्यक्ष Prem Kumar दिल्ली से लौटकर सुबह से मौजूद थे। विधानसभा की नियमावली के अनुसार, यदि कोई विधायक राज्यसभा या विधान परिषद के लिए निर्वाचित होता है तो उसे 14 दिनों के भीतर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है। इस्तीफा विधानसभा सचिवालय को सशरीर प्रस्तुत करना होता है।

16 मार्च को नितिन नवीन, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। ऐसे में 30 मार्च तक इस्तीफा देने की अंतिम तिथि मानी जा रही थी। सूत्रों के अनुसार किसी इमरजेंसी के कारण नितिन नवीन असम रवाना हो गए और अब नई तारीख में इस्तीफा देने की संभावना है।

राजनीतिक हलकों में फिलहाल नीतीश कुमार के इस्तीफे पर ज्यादा ध्यान है। गजट जारी न होने के कारण राज्यसभा निर्वाचन और इस्तीफा देने की तारीख को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अगले 24 घंटों में इस मामले पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *