राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत! 40 दिन बाद एकता कपूर ने बढ़ाया मदद का हाथ, जीती रकम देने का ऐलान

KNEWS DESK: बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav चेक बाउंस मामले को लेकर पिछले दिनों काफी सुर्खियों में रहे। तिहाड़ जेल से बाहर आए उन्हें करीब 40 दिन हो चुके हैं, लेकिन मुश्किल वक्त में उनका साथ देने वालों की कमी नहीं है। अब इस कड़ी में टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर Ekta Kapoor ने उनका साथ देकर एक बड़ी मिसाल पेश की है।

रियलिटी शो में दिखी दरियादिली

दरअसल, फिल्म Bhoot Bangla की टीम इन दिनों प्रमोशन में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में पूरी टीम Wheel of Fortune में पहुंची, जिसे Akshay Kumar होस्ट कर रहे हैं। शो में एक खास पल तब देखने को मिला जब गेम के दौरान एकता कपूर ने अपनी जीती हुई रकम राजपाल यादव को देने का फैसला किया।

‘भूत बंगला’ की टीम ने बनाया पल खास

इस मौके पर एकता कपूर के साथ एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi और खुद राजपाल यादव भी मौजूद थे। गेम के दौरान एकता का यह कदम सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक बन गया। उनके इस फैसले को एक नेक पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

9 करोड़ के मामले के बाद मिला सपोर्ट

गौरतलब है कि राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में थे। ऐसे मुश्किल समय में एकता कपूर का यह कदम उनके लिए बड़ी राहत और हौसला बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *