KNEWS DESK- आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद रोमांचक अंदाज़ में हुई, जहां पहले ही मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने Sunrisers Hyderabad (SRH) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। 200 से अधिक रनों के लक्ष्य को RCB ने बेहद आसानी से हासिल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। कप्तान Ishan Kishan ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए 38 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा Aniket Verma ने 18 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि Heinrich Klaasen ने 31 रनों का योगदान दिया।
RCB की गेंदबाजी में Jacob Duffy सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा Romario Shepherd ने भी 3 विकेट झटके। Jaydev Unadkat और Harsh Dubey को 1-1 सफलता मिली।
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे Devdutt Padikkal ने मैच का रुख बदल दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन ठोक दिए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
उनके साथ Virat Kohli ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान Rajat Patidar ने भी 12 गेंदों पर 31 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
आखिरकार RCB ने 15.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। यह जीत खास इसलिए भी रही क्योंकि RCB ने पहली बार SRH के खिलाफ 190 से ज्यादा रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया।