KNEWS DESK – Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। आम दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई इस फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है। अब इस लिस्ट में Uorfi Javed का नाम भी जुड़ गया है।
उर्फी ने रीक्रिएट किया वायरल सीन
‘धुरंधर 2’ के फर्स्ट हाफ का एक सीन, जिसमें रणवीर सिंह हाथ में बंदूक लिए नजर आते हैं और उनके पीछे सर्कुलर फायरवर्क चलता है, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसी सीन से प्रभावित होकर उर्फी जावेद ने इसे अपने अंदाज में रीक्रिएट किया।
उर्फी ने 27 मार्च को अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह रणवीर सिंह के स्टाइल में एक्टिंग करती दिखीं और बैकग्राउंड में फायरवर्क इफेक्ट भी नजर आया।
“नो बजट धुरंधर” – उर्फी जावेद
वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने मजेदार कैप्शन लिखा, “नो बजट धुरंधर! ये AI नहीं है भाई. मेकिंग (BTS) जल्दी शेयर करूंगी, काफी आसान था।” उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DWYFNFnEsOb/
बॉक्स ऑफिस पर बना रही रिकॉर्ड
फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
- 8 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1088 करोड़ रुपये
- सबसे तेजी से 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
पहले पार्ट ने जहां 1300 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं दूसरे पार्ट से उम्मीद है कि यह आंकड़ा भी पार कर लेगी।
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा Arjun Rampal, Sanjay Dutt, R Madhavan, Sara Arjun और Rakesh Bedi भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।