iPhone यूजर्स के लिए का बड़ा अपडेट, अब एक ही WhatsApp ऐप में चला पाएंगे दो अकाउंट

KNEWS DESK- WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा और लंबे समय से इंतजार किया जा रहा फीचर रोलआउट कर दिया है। अब iPhone यूजर्स भी एक ही ऐप में दो अलग-अलग अकाउंट चला सकते हैं। यह सुविधा पहले सिर्फ Android यूजर्स के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब iOS यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे।

इस फीचर की मदद से यूजर्स एक ही डिवाइस और एक ही ऐप में मल्टीपल अकाउंट्स इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस एक प्रोफाइल से दूसरी प्रोफाइल में स्विच करना होगा। सबसे खास बात यह है कि आपकी प्रोफाइल पिक्चर नीचे दिखाई देगी, जिससे आपको हमेशा पता रहेगा कि आप किस अकाउंट में एक्टिव हैं।

इस अपडेट के बाद काम और पर्सनल लाइफ को अलग रखने के लिए अलग-अलग फोन रखने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स आसानी से दोनों अकाउंट्स के बीच स्विच कर सकते हैं, जिससे मैसेजिंग और भी सुविधाजनक हो गई है।

Cross Platform Chat Transfer

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए चैट ट्रांसफर को भी पहले से ज्यादा आसान बना दिया है। अब यूजर्स iOS और Android डिवाइस के बीच अपनी चैट हिस्ट्री बिना क्लाउड बैकअप के सीधे ट्रांसफर कर सकते हैं। मैसेज, फोटो और वीडियो आसानी से ट्रांसफर होंगे। लोकल लेवल पर कुछ आसान स्टेप्स में पूरा प्रोसेस। डेटा ट्रांसफर तेज और सुरक्षित।

Free Up Space

नए अपडेट में WhatsApp ने स्टोरेज मैनेजमेंट को भी बेहतर बनाया है। अब यूजर्स बड़ी फाइल्स को आसानी से ढूंढ सकते हैं।जरूरत के हिसाब से फाइल्स डिलीट कर सकते हैं। टेक्स्ट मैसेज को रखते हुए सिर्फ मीडिया हटाने का ऑप्शन मिलेगा। इससे यूजर्स को अपने फोन के स्टोरेज पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और ऐप ज्यादा स्मूद तरीके से काम करेगा।

WhatsApp का यह नया अपडेट iPhone यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। ड्यूल अकाउंट सपोर्ट, आसान चैट ट्रांसफर और बेहतर स्टोरेज मैनेजमेंट जैसे फीचर्स से यूजर्स का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और सुविधाजनक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *