राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स का बड़ा तोहफा, ‘पेड्डी’ से सामने आया दमदार पहलवान लुक

KNEWS DESK – साउथ के ग्लोबल स्टार Ram Charan और बॉलीवुड एक्ट्रेस Janhvi Kapoor पहली बार फिल्म Peddi में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट है, और अब राम नवमी व राम चरण के जन्मदिन के खास मौके पर उनका नया लुक सामने आ गया है।

रेसलर अवतार में दिखे राम चरण

फिल्म ‘पेड्डी’ से जारी नए पोस्टर में राम चरण एक पहलवान के अंदाज में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनका किरदार क्रिकेटर से रेसलर बनने का सफर दिखाता है। इस ट्रांसफॉर्मेशन में उनकी दमदार फिजीक और इंटेंस लुक फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है।

https://www.instagram.com/p/DWX8RSfk2TS/

राम चरण का ये नया अवतार देखकर दर्शकों को Dangal और Sultan जैसी फिल्मों की याद आ रही है। जिस तरह आमिर खान और सलमान खान ने इन फिल्मों के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था, उसी तरह राम चरण का लुक भी काफी चर्चा में है।

‘RRR’ के बाद नया एक्सपेरिमेंट

RRR के बाद राम चरण एक बार फिर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनका ये नया रोल उनके करियर का एक और बड़ा एक्सपेरिमेंट माना जा रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

फिल्म ‘पेड्डी’ के गाने और टीजर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। खासकर ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’ जैसे गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana कर रहे हैं। स्टार कास्ट में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *