Bihar Board 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द, मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकते हैं नतीजे, जानें पूरा अपडेट

डिजिटल डेस्क- बिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद अब सबकी निगाहें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 पर टिकी हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने लगभग सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और मार्च के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा टॉपर वेरिफिकेशन और मार्क्स अपलोड करने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जैसे ही शिक्षा विभाग से औपचारिक मंजूरी मिलती है, रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी दिनों में ही छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है।

पिछले वर्ष भी मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किया गया था रिजल्ट

बिहार बोर्ड की खास बात यह रही है कि वह हर साल देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाले बोर्ड्स में शामिल रहता है। वर्ष 2025 में भी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया गया था। इस बार बोर्ड इससे भी पहले नतीजे जारी करने की तैयारी में है, ताकि छात्र बिना देरी के आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे पहले से अपनी डिटेल्स तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के उसे देख सकें।

इन वेबसाइट्स के चेक करने अपना रिजल्ट

छात्र अपने नतीजे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए प्रमुख वेबसाइट्स में biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com शामिल हैं। इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रिजल्ट देखने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद “Matric Result 2026” या संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर कैप्चा भरना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *