Kuldeep Yadav की होने वाली पत्नी वंशिका कौन हैं? 14 मार्च को है मसूरी में शादी

KNEWS DESK- टी20 विश्व कप 2026 विजेता भारतीय टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। कुलदीप 14 मार्च को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। शादी के बाद 17 मार्च को Lucknow के एक होटल में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इस शादी में क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी समारोह को निजी रखा गया है, लेकिन इसमें दोनों परिवारों के अलावा भारतीय क्रिकेट से जुड़े पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी तथा Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं।

कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।

दरअसल, कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर और टी20 विश्व कप में कुलदीप के चयन के चलते शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। अब शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में आयोजित की जाएंगी, जबकि 14 मार्च को मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में विवाह संपन्न होगा।

कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। यह एक निजी समारोह था, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और कुलदीप के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh की मंगेतर और सांसद Priya Saroj भी मौजूद थीं।

वंशिका चड्ढा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के Kanpur के श्यामनगर लालबंगला क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा भारतीय जीवन बीमा निगम यानी Life Insurance Corporation of India (एलआईसी) में कार्यरत हैं। वंशिका फिलहाल Australia में नौकरी कर रही हैं।

करीबी सूत्रों के मुताबिक वंशिका ने वर्ष 2017 में सेंट मैरी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं।

बताया जाता है कि कुलदीप यादव और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब यह रिश्ता शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *