KNEWS DESK – टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. इस अहम मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. ऐसे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी. सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
इंग्लैंड की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है, जबकि भारतीय टीम ने अपनी पिछली जीतने वाली प्लेइंग इलेवन पर भरोसा जताया है और बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है और बल्लेबाजी में आक्रामक शुरुआत की उम्मीद की जा रही है.
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.
भारत की प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.