टी20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी पर साउथ सितारों ने दिए रिएक्शन, बोले- असली ‘द केरल स्टोरी’

KNEWS DESK- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत में केरल के खिलाड़ी संजू सैमसन ने अहम योगदान दिया। उन्होंने केवल 50 गेंदों में 97 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों ने संजू की पारी की जमकर तारीफ की।

तमिल डायरेक्टर सीएस अमुधन ने ट्विटर (X) पर लिखा “The Kerala Story; संजू सैमसन ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।”

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने संजू की पारी को ‘शानदार’ बताया और भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी।

मलयालम अभिनेता ममूटी ने संजू की पारी को ‘बड़ी और निडर’ करार देते हुए टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी।

संजू सैमसन की यह पारी न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए यादगार रही, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी निर्णायक साबित हुई। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस पारी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टर्निंग पॉइंट के रूप में याद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *