ग्लैमर से दूर, पर दिल के बेहद करीब! जानिए कौन है तृप्ति डिमरी का सीक्रेट लवर

KNEWS DESK – ‘एनिमल’ और ‘लैला-मजनू’ जैसी फिल्मों से सुर्खियों में आईं तृप्ति डिमरी आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। फैंस उन्हें प्यार से ‘नेशनल क्रश’ कहते हैं, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि उनका क्रश कोई और नहीं, बल्कि बिजनेसमैन सैम मर्चेंट बताए जाते हैं।

हालांकि तृप्ति और सैम ने अभी तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों की साथ में तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं।

बर्थडे फोटो ने बढ़ाई चर्चाएं

हाल ही में तृप्ति ने अपने जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह सैम मर्चेंट के साथ पोज देती नजर आईं। बस फिर क्या था, फैंस ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

सैम ने भी तृप्ति के लिए खास मैसेज और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।

कौन हैं सैम मर्चेंट?

सैम मर्चेंट पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे पहले मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े रहे हैं, लेकिन अब होटल बिजनेस और अन्य कारोबार संभालते हैं। वे ग्लैमर की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं, यही वजह है कि कैमरों के सामने कम ही नजर आते हैं।

https://www.instagram.com/p/DVOcX5AjJPM/

तृप्ति और सैम को कई बार साथ में वेकेशन पर, बाइक राइड पर और खास मौकों पर देखा गया है। न्यू ईयर 2025 पर दोनों फिनलैंड में नॉर्दर्न लाइट्स का लुत्फ उठाते नजर आए थे। उस ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

प्यार, लेकिन प्राइवेट अंदाज में

जहां तृप्ति फिल्मी दुनिया में लगातार सक्रिय हैं, वहीं सैम इंडस्ट्री से बाहर के हैं। यही वजह है कि दोनों अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। पापराजी उन्हें कभी-कभार मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करते या एयरपोर्ट पर स्पॉट कर लेते हैं, लेकिन दोनों पब्लिक में अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा खुलकर सामने नहीं आते।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वे ‘भूल भुलैया 3’, ‘धड़क 2’ और ‘ओ रोमियो’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। ‘Animal’ में उनके किरदार ने उन्हें नई पहचान दी और वे रातोंरात पॉपुलर हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *