प्रेग्नेंसी की रूमर्स पर सरगुन मेहता ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर जताई नाराज़गी

KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल Ravi Dubey और Sargun Mehta एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल हुईं कि दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हालांकि, इन अफवाहों पर अब खुद सरगुन मेहता ने चुप्पी तोड़ दी है।

सरगुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इन खबरों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि पिछले दो साल से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए कहा, “क्या मैं पिछले दो साल से प्रेग्नेंट हूं? ये तो बहुत लंबी प्रेग्नेंसी हो गई!” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऐसी खबरों की जानकारी मीडिया को उनसे पहले कैसे मिल जाती है।

साथ ही सरगुन ने अपील की कि किसी भी तरह की खबर प्रकाशित करने से पहले उनसे या उनकी टीम से पुष्टि कर ली जानी चाहिए। बिना आधार के ऐसी बातें फैलाना सही नहीं है।

https://www.instagram.com/p/DVA64RSDa0w/

गौरतलब है कि रवि और सरगुन की लव स्टोरी टीवी शो 12/24 Karol Bagh के सेट पर शुरू हुई थी। बाद में Nach Baliye 5 के मंच पर रवि ने सरगुन को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था। 7 दिसंबर 2013 को दोनों शादी के बंधन में बंधे।

फिलहाल कपल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त है। रवि दुबे जल्द ही Ramayana में नजर आएंगे। वहीं, सरगुन ने साफ कर दिया है कि प्रेग्नेंसी की खबरें महज अफवाह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *