KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को किसानों और उनके परिवारों को बड़ा तोहफा दिया। ढाई लाख से ज्यादा किसानों और उनके परिवारजनों के खातों में कुल 460 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई।
इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि दी गई। इसके अलावा, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 3500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन का पहला कदम ‘आपदा मित्र’ ही हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में बड़ा अभियान शुरू किया है और उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
राज्य के 25 जिलों में NCC, NSS, NYKS और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 29,772 युवा वॉलंटियर्स को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इन युवाओं के सहयोग से आपदा मित्र कार्यक्रम और अन्य आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी प्रोग्राम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
सीएम ने यह भी कहा कि सरकार बदली तो तत्काल कार्रवाई शुरू की गई और योजनाओं को तेजी से लागू किया गया।